स.पू.अंक-13,अक्टू-दिस-2011,पृ-40
बूढ़ा आदमी बोला – “अब यह चीजें सिर्फ तुमको ही मिलेंगी क्योंकि इन चीजों को सिर्फ एक लड़की ही आसमान से ढूँढ़कर ला सकती है।” तब वह लड़की एक पत्थर में बैठ कर सीधा आसमान में खो गयी। वापस आयी तो सारी चीजें उसके पास थीं। उस बूढ़े आदमी ने कहा कि इस पानी को इन पहाड़ों में फैलाओ क्योंकि उसमें बहुत से राजा हैं जो मर गये हैं। जो इन चीजों को लाने आसमान तक गए लेकिन ऊपर से नीचे गिरकर मर गए क्योंकि वे सब इन चीजों को छू नहीं सकते थे। उसके दोनों भाई भी इसी प्रकार मारे गये थे। फिर वह पानी गिराती है जिससे सभी फिर से जीवित हो जाते हैं। उसके दोनों भाई भी जिंदा हो गये और वे तीनों लौटकर घर आते हैं। इन चीजों को उन्होंने अपने बगीचे में रखा। एक दिन राजा और रानी इन चीजों को देखने के लिए उनके बगीचे में आये। उसी वक्त उस पक्षी ने ऊँची आवाज में गाया और गाने के माध्यम से सारी सच्चाई बताई कि कैसे रानी की दीदी ने झूठ बोला और वह तीनों उनके अपने बच्चे हैं। उसी वक्त रानी ने अपने बच्चों को अपनी बाहों में खींच लिया और उन्हें साथ लेकर घर चली आयी। राजा ने अपने सिपाहियों को आदेश दिया कि वह रानी की दीदी को उसके किए की सजा दे। इसके बाद वे सपरिवार खुशी–खुशी रहने लगे। संपर्क सूत्र : “झील का रहस्य”
काफी समय पहले ‘लेक ऑफ़ नो रिटर्न झील’ के पास एक बहुत बड़ा और सुन्दर गाँव था। उस गाँव में लोगों के पास भोजन की कमी नही होती थी। ऐसे बहुत कम लोग थे जिनको खाने की कमी होती थी, जिन्हें दो वक्त की रोटी भी प्राप्त नहीं होती थी। लोग खुशी–खुशी अपना जीवन–यापन करते थे। खाली समय कई तरह से मनोरंजन करके बिताते थे। सभी परेशानियों से दूर थे। लोग अपने कार्य को बहुत ही सजगता के साथ करते थे। चाहे खेतीबाड़ी या कोई अन्य कार्य हो। परन्तु एक दिन अचानक बहुत ही अजीब घटना गाँव में घटी जिसने गाँव को नष्ट कर दिया और जिसके फलस्वरूप ‘लेक ऑफ़ नो रिर्टन’ झील उत्पन्न हुआ है। ऐसा कहा जाता है कि उसी दिन गाँव वालों ने एक बहुत अनोखी मछली को पकड़ा था जो अन्य मछलियों से काफी अलग और विशाल थी। गाँव वाले बिना कुछ सोचें समझे उसे घर ले आए और उसे पका के गाँव मे बाँटा गया वह इतनी बड़ी मछली थी कि पूरे गाँव में बँट गयी। |
पाठ टिप्पणियाँ एवं संदर्भ सूची
संबंधित लेख
क्रमांक | लेख का नाम | लेखक | पृष्ठ संख्या |