प्रो. अशोक चक्रधर शुभकामनाएँ
प्रो. अशोक चक्रधरProf. ASHOK CHAKRADHAR उपाध्यक्षकेंद्रीय हिंदी शिक्षण मंडल Vice-ChairmanKENDRIYA HINDI केंद्रीय हिंदी संस्थान द्वारा ‘हिंदी विश्व भारत’ के प्रकाशन से मुझे हार्दिक प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है। केंद्रीय हिंदी संस्थान एक ऐसा संगम स्थल है, जहाँ विविध देशों की विविधवर्णी धाराएँ एक साथ आकर मिलती है। ‘हिंदी विश्व भारती’ पत्रिका ऐसी धाराओं की विविधताओं और वर्णों को रेखांकित करने का उपयुक्त प्रयास है। इस पत्रिका के मंच का उपयोग संस्थान के विद्यार्थी सफल और सार्थक रूप में कर रहे हैं, यह आश्वस्तकारी है। संस्थान में दुनियाभर के कोने-कोने से विद्यार्थी अपने-अपने देशों की संस्कृतियों के साथ आते हैं और अपनी-अपनी सुरभि फैलाते हैं। वे वापस जाते हैं तो दुनिया कोने-कोने में, अपने-अपने देशों में हमारे देश की सुगंधि लेकर जाते हैं और उसका प्रसार करते हैं। इस प्रकार हमारे विदेशी विद्यार्थी सुगंधि का एक सामूहिक गुलदस्ता तैयार करते हैं। विदेशी विद्यार्थियों के आवागमन तथा संस्कृतियों के समन्वयन का सिलसिला संस्थान में हर वर्ष अटूट रूप से जारी रहता है। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी विगत सत्र के छात्र-छात्राओं द्वारा उनकी पत्रिका ‘हिंदी विश्व भारती’ को रचनात्मक तौर पर समृद्ध किया गया है। इसके लिए उन्हें बधाई।
(अशोक चक्रधर)
|