बहुत बड़ा खेल है... यह बहुत बड़ा खेल है...
भूमंडलीकरण एक गोल है,
इसमें राष्ट्रमंडल एक खेल है
लेकिन आयोजन मात्र फेल है।
खिलाड़ियों के साथ होता खिलवाड़ है
कुछ दिनों से चल रहा... बहुत बड़ा खेल है।
यह बहुत बड़ा खेल है।
और एक खेल है राष्ट्रमंडल का नहीं...
राष्ट्रीय मंडलियों का मेल है- इसलिए तो
अयोध्या का फैसला अभी भी 1 खेल है...।
बरसों से चल रहा यह...
बहुत बड़ा खेल है यह बहुत बड़ा खेल है।
प्रकृति भी खेलती खेल है,
रेगिस्तान में बूँद नहीं
यमुना-गंगा बेताल हैं...
आम जनता इसमें बेहाल है
इन्सान की गलतियों का ही कमाल है।
अभी-अभी रुका हुआ यह... बहुत बड़ा खेल है।
यह बहुत बड़ा खेल हैं
आधुनिकता का भी एक काल है,
ट्रान्सफारमर का हो रहा जाल है,
बिजली छोड़ो यारों रोशनी तो दिखाओ
हम भी तो देखें जरा यहाँ
मच्छरों का खून क्यों लाल है
हर दिन चल रहा बहुत अच्छा खेल है
यह बहुत बड़ा खेल है यह बहुत बड़ा खेल है
यह बहुत बड़ा खेल है...।