समन्वय छात्र पत्रिका-2011 पृ-3
प्रो. अशोक चक्रधरProf. ASHOK CHAKRADHAR उपाध्यक्ष
केंद्रीय हिंदी शिक्षण मंडल
आगरा - 282005 Vice-Chairman
KENDRIYA HINDI SHIKSHAN MANDAL
AGRA - 282005
समन्वय के माध्यम से इस महत्त्वपूर्ण संस्थान में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की बौद्धिक प्रखरता का निदर्शन तो होगा ही, साथ ही उनकी प्रखर कीर्ति भी देश के कोने-कोने में प्रसारित होगी। रचनाशीलता और सृजन-प्रतिभा जहाँ किसी भी ज्ञान-संस्था का मूल स्वभाव होता है, वहीं अध्ययनरतों का मूल चरित्र भी। संस्थान की रचनाशीलता और सृजन-प्रतिभाएँ ज्ञान-विज्ञान के विविध क्षेत्रों में नवीन उद्भावनाओं की कारक बनेंगी। पुन: ऐसी नवीन उद्भावनाएँ राष्ट्रीय और सांस्कृतिक दिशाओं में समन्वय की सार्थक भूमिका को रेखांकित करेंगी। समन्वय की संस्कृति और प्रवृत्ति इस राष्ट्र की पहचान है। हमारे छात्र अपनी बौद्धिक और सृजनात्मक क्षमता द्वारा राष्ट्र की समन्वयात्मकता को सबल करने के प्रयासों से जुड़े रहे हैं, यह कम बड़ी बात नहीं है। इस महत कार्य के लिए केंद्रीय हिंदी संस्थान एक प्रतिष्ठित मंच है। इस मंच के सहभागियों को मेरी ओर से मंगलकामनाएँ!
(अशोक चक्रधर)
|