डॉ.चंद्रकांत त्रिपाठी
Dr. CHANDRA KANT TRIPATHI
कुलसचिव
केंद्रीय हिंदी संस्थान
आगरा - 282005
REGISTRAR
अध्यापक शिक्षा विभाग में हिंदी शिक्षण पाठ्यक्रम के लिए जहाँ एक ओर अरुणाचल प्रदेश, असम, सिक्किम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड के छात्र आते हैं, वहीं उड़ीसा, गुजरात, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र इत्यादि प्रदेशों के छात्र भी संस्थान के आंगन में सुशोभित होते हैं। समग्र भारत एक जगह होता है। इन्हीं समग्रता से युक्त भावनाओं की अभिव्यक्ति छात्र पत्रिका समन्वय के रूप में होती है। समन्वय रूपी गुलदस्ते में भिन्न-भिन्न प्रांतों के रीति-रिवाजों, तीज-त्यौहारों, साहित्य-संस्कृति से जुड़ी रचनाएँ सम्मिलित की जाती हैं। यह एक अभिनव प्रयोग है। पाठकों के लिए भी यह काफी दिलचस्प होता है।
वर्तमान युग जनसंचार का युग है। ऐसे में छात्रों को लिखने-पढ़ने का मौका इस पत्रिका के माध्यम से मिलता है। इसके लिए विभाग के सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं। सफल प्रकाशन के लिए मेरी शुभकामनाएँ!
(चंद्रकांत त्रिपाठी)
|